भारत प्यारा - कविता

Bharat Pyara Desh Hindi Poems Nursery Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी में बच्चों की कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं, छोटे बच्चों की छोटी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Bharat Pyara Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

भारत प्यारा, देश हमारा,
सबसे सुंदर, सबसे न्यारा।

यहाँ खड़ा है, हिमगिरि ऊँचा,
सागर सदा, पांव है धोता।

गंगा की बहती है धारा,
भारत प्यारा, देश हमारा।

हरे-भरे है, खेत हमारे,
फल-फूल लगते, प्यारे-प्यारे।

सब ऋतुओं का यही दुलारा,
भारत प्यारा, देश हमारा।

मौज मनाते, जंगल, झरने,
पशु-पक्षयो के क्या हैं कहने।

चमके नभ में, सूरज-चंदा-तारा,
भारत प्यारा, देश हमारा।

जन्में यहीं राम और सीता,
कान्हा ने यहीं कही गीता।

तुलसी-रहीम, सबका प्यारा,
भारत प्यारा, देश हमारा।

तन-मन-धन, प्राण लुटाएंगे,
हम इसकी, शान बढ़ाएंगे।

लोहा मानेगा, जग सारा,
भारत प्यारा, देश हमारा।

सबसे सुंदर, सबसे न्यारा।।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories