इतिहास बता देना - कविता

इतिहास बता देना कविता, Itihas Bata Dena Hindi Poems Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा लिखी गई हिंदी में कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Itihas Bata Dena Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

कश्तियों को समुंदर का,
फिर इतिहास बता देना।

धड़कनें रुकी हैं कैसे,
टूटी साँस बता देना।

इस गाँव में भी थे कभी,
लहराते हुए हरे खेत।

दुशासनों ने खेला,
कैसे ताश बता देना।

सारी रात लुटते रहे,
इस घर के मासूम फूल।

रोते रहे तारे-चंदा,
यह आकाश बता देना।

डूबी शाम, जूझती माँ,
टूटता हुआ एहसास।

बेटी का सड़कों पर फिर,
यह परिहास बता देना।

उफ़नती नदी तेज धार,
और ये घायल किनारे।

फँसी 'मीन' पर, मछुए का,
यह अट्टहास बता देना।

बूढी झुर्रीयाँ आज तक,
साक्षी है किसी सत्य की।

तपती रेत पर है दफ़न,
जिंदा है साँस बता देना।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories