तरुवर - कविता

तरुवर कविता, Taruvar Hindi Poems Nursery Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी में बच्चों की कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं, छोटे बच्चों की छोटी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Taruvar Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

साथ हवाऔ के मिल गाता,
नौकर-सा जो विजन डुलता।

पत्तों से देता है ताली,
उस तरुवर की बात निराली।

डंडा मारो फल दे देगा,
क्रोध दिखाओ प्रेम मिलेगा।

कड़ी धूप में तन झुलसता,
पर शीतल छाया पहुँचाता।

कोई थका बटोही आए,
स्वयं काटने वाला चाहे।

सबको देता है फल-छाया,
करता सबकी शीतल काया।

सहनशीलता इसमें ऐसी,
देखी नहीं कहीं भी जैसी।

हम इस पर ढेले बरसते,
बदले में मीठा फल पाते।

नई राह यह हमें दिखाता,
सबके मन का मैल मिटाता।

पर-सेवा सबको सिखलाता,
नया मनोहर पाठ पढ़ाता।।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories