चेतक - हिंदी कविता

चेत करो, अब चेत करो, चेतक की टाप सुनाई दी।
भागो-भागो, भाग चलो, भाले की नोक दिखाई दी।।

दौड़ाता अपना घोड़ा अरि, जो भागे बढ़ जाता था।
उछल मौत से पहले उसके, सिर पर वह चढ़ जाता था।।

लड़ते-लड़ते रख देता था, टाप कूदकर गैरों पर।
हो जाता था खड़ा कभी, अपने चंचल दो पैरों पर।।

आगे-आगे बढ़ता था वह, भूल न पीछे मुड़ता था।
बाज नहीं, खगराज नहीं, पर आसमान में उड़ता था।।

Chetak Hindi Poem Hindi Rhymes
Advertisement

लड़ता था वह वाजि लगाकर, बाज़ी अपने प्राणों की।
करता था परवाह नहीं वह, भाला-बरछी-वाणों की।।

फाड़-फाड़कर कुंभस्थल, मदमस्त गजों को मर्दन कर।
दौड़ा, सिमटा, जमा, उड़ा, पहुँचा दुश्मन की गर्दन पर।।

‘चें’ तक अरि ने बोल दिया, चेतक के भीषण वारों से।
कभी न डरता था दुश्मन की, लहू भरी तलवारों से।।

उड़ा हवा के घोड़े पर, हो तो चेतक-सा घोड़ा हो।
ले ले विजय, मौत से लड़ ले, जिसका ऐसा घोड़ा हो।।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories