देश हमारा भारत - कविता

देश हमारा भारत कविता, Desh Hamara Hindi Poems Nursery Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी में बच्चों की कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं, छोटे बच्चों की छोटी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Desh Hamara Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

देश हमारा भारत प्यारा,
सब देशों से न्यारा है।

इसको ऋषि-मुनियों नें मिलकर,
अपने हाथ सॅवारा है।

इसकी सेवा में बहती,
गंगा-यमुना की धारा है।

इसके चरणों को पखारता,
जलनिधि हिंद हमारा है।

मनुजों को ही नहीं, सदा यह,
देवों को भी प्यारा है।

दिन में करता सूर्य, रात में,
शशि करता उजियारा है।

दिया ज्ञान सारी दुनिया को,
सबको दिया सहारा है।

सबको करता प्यार, कभी-भी,
नहीं किसी से हरा है।

हारे हुए शत्रु को इसने,
बंधु कहकर पुकारा है।

यह प्राणों से प्यारा हमको,
यह आँखो का तारा है।।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories