मेरी तस्वीर ...

मेरी तस्वीर कविता, Meri Tasvir Hindi Poems Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा लिखी गई हिंदी में कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Meri Tasvir Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

इस सुन्दर तस्वीर के पीछे,
जाने कितनी घातें हैं।

कुछ आंखों से झरते मोती,
कुछ रूठी बरसातें हैं।

कुछ टूटे से रीते सपने,
एक पिघला सा घायल मन।

कुछ छूटे से मादक लम्हें,
कुछ बिखरी सूनी रातें हैं।

कुछ आंखों से बहता पानी,
एक गीला सा सुलगता तन।

कुछ सहमी सी गीली पलकें,
कुछ मीठी बिसरी यादें हैं।

कुछ भटकी सी वोझिल पलकें,
कुछ सिसकती सी आहें हैं।

मंजिल से पहले रूठ चली,
कुछ ऐसी भटकी राहें हैं।

इस सुन्दर तस्वीर के पीछे,
जाने कितनी घातें हैं।

कुछ आंखों से झरते मोती,
कुछ रूठी बरसातें हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories